कैकेयी और दो वरदानः विवाह के बाद राम सीता को अयोध्या नगरी ले आए थे. बूढ़े हो चले राजा दशरथ राम का राज्याभिषेक करने वाले थे. लेकिन दुष्ट मंथरा ने कैकयी को ऐसा भड़काया कि उसकी मति मारी गई. और वो राम को वन भेजने की जिद करने लगी. मंथरा कौन थी? मंथरा ने कैकेयी को कौन-सी पुरानी घटना याद दिलायी? राजा दशरथ ने कैकेयी दो वरदान मांगने का वचन क्यों दिया था?