सीता की खोज में वानर सेनाः सुग्रीव की सेना सीता को खोजने निकल पड़ी. वानर सेना को सीता को ढूंढने के लिए एक महीने का वक्त दिया. वानर सेना चारों तरफ सीता को खोजने लगी. पूरा महीना बीत गया लेकिन सीता का कोई सुराग नहीं मिला. फिर दक्षिण में वानरों को एक बूढ़ा गिद्ध मिला. गिद्ध बहुत दूर तक देख सकते हैं. उसने अपनी दूर दृष्टि से देख कर वानरों को बताया कि सीता इस समय कहां और किस हाल में हैं. उस गिद्ध के अंदर रावण के लिए बहुत क्रोध था. ये गिद्ध आखिर कौन था?