बालि का वध और लक्ष्मण का गुस्साः राम ने सुग्रीव को अलग से पहचााने के लिए एक फूलों की माला दी. बालि और सुग्रीव में फिर युद्ध शुरू हो गया. राम ने छुपकर बालि पर वाण चलाया. बालि बुरी तरह घायल हो गया. छुप कर किसी को मारना युद्ध के नियम के खिलाफ है. फिर राम ने बालि को छुप कर पीछे से क्यों मारा? बालि की मौत के बाद सुग्रीव का राजतिलक हो गया. फिर एक ऐसा अवसर आया कि लक्ष्मण सुग्रीव से बहुत क्रोधित हो गए. आखिर लक्ष्मण के क्रोध का कारण क्या था?